चित्तौड़गढ़: नरसिंहगढ़ बस स्टॉप पर बाइक सवार 11 किलो 150 ग्राम अफीम के साथ बाइक सवार सीबीएन के हत्थे चढ़ा, होनी थी निंबाहेड़ा सप्लाई
प्रतापगढ़ से अफीम लेकर निंबाहेड़ा सप्लाई करने आ रहा बाइक सवार रास्ते में छोटी सादड़ी मार्ग पर नारकोटिक्स ब्यूरो के हत्थे चढ़ गया। उसके कब्जे से 11 किलो 150 ग्राम अफीम जप्त की गई जिसकी ब्लैक मार्केट में कीमत करीब 30 लाख रुपए बताई गई है चित्तौड़गढ़ ब्यूरो टीम द्वारा यह कार्रवाई अंजाम दी गई।