चित्तौड़गढ़: बाइक सवार को 11 किलो 150 ग्राम अवैध अफीम के साथ निंबाहेड़ा जाते समय केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो की टीम ने किया गिरफ्तार
केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो ने एक बाइक सवार बदमाश को 11 किलो 150 ग्राम अवैध अफीम के साथ में गिरफ्तार किया। एनडीपीएस एक्ट में कार्रवाई करते हुए केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो ने कार्रवाई की है। बाइक सवार आरोपी 11 किलो 150 ग्राम अफीम लेकर सप्लाई करने जा रहा था। आरोपी प्रतापगढ़ जिले से निंबाहेड़ा यह अफीम सप्लाई करने जा रहा था। सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई।