चित्तौड़गढ़: NCB दफ्तर में दोनों ही डिवीजन की अफीम तुलाई के साथ 76908 किलोग्राम अफीम 16 अप्रैल को रवाना होगी गाजीपुर
एनसीबी दफ्तर में दोनों ही डिवीजन का अफीम तोल खत्म होने के साथ ही नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो किसानों से एकत्र अफी गाजीपुर भेजने की तैयारी में जुट गया। दोनों ही डिवीजन में 76908 किलोग्राम अफीम पहुंची। इसके बदले किसानों को 11 करोड़ 63 लाख 44 000 का भुगतान किया गया। यह अफीम 16 अप्रैल को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच स्पेशल ट्रेन से गाजीपुर रवाना होगी।