धर्मशाला में ‘संडेज ऑन साइकिल’, पत्रकारों ने दिखाया फिटनेस का जज्बा धर्मशाला में पत्रकारों ने चलाई साइकिल, दिया फिट इंडिया का संदेश
धर्मशाला में फिट इंडिया मूवमेंट के तहत ‘संडेज ऑन साइकिल’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। साई हॉस्टल से आयोजित इस साइकिल रैली में विभिन्न मीडिया संस्थानों से जुड़े पत्रकारों और साई हॉस्टल के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम का उद्देश्य फिटनेस, स्वास्थ्य और सक्रिय जीवनशैली के प्रति लोगों को जागरूक करना रहा। साई धर्मशाला के सहायक निदेशक जेपी साहनी ने कहा कि मीडिया समाज में जागरूकता फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और पत्रकारों की भागीदारी से फिटनेस का संदेश और प्रभावी ढंग से लोगों तक पहुंचेगा।
#Dharamshala #SundayOnCycle #FitIndia #FitIndiaMovement #Cycling #Fitness #Health #ActiveLifestyle #DharamshalaNews #KangraNews #HimachalNews #HimachalPradesh #Journalists #Media #CyclingRally #FitnessAwareness #SaiDharamshala #EkNazarHimachalNews #खबरवहीजिसकाअसरदिखे
Chamba, Chamba | Sep 20, 2026