बैतूल नगर: पानी की हर बूंद के लिए जंग: जल संकट से निपटने को नपा का बड़ा एक्शन, 2-3 दिन का पानी स्टोर करें: प्रशासन
भीषण गर्मी ने जहां आम जनजीवन को प्रभावित किया है, वहीं बैतूल नगर में पानी की किल्लत से निपटने के लिए नगर पालिका ने मोर्चा संभाल लिया है। शहर में रोजाना करीब 17 एमएलडी पानी की जरूरत है, लेकिन सीमित संसाधनों के चलते केवल 8 से 10 एमएलडी पानी ही फिल्टर प्लांट तक पहुंच पा रहा है। हालात को देखते हुए अब नगर में एक दिन छोड़कर जलप्रदाय किया जा रहा है,