पाली: ग्राम बम्हौरी सिंदवाहा स्थित नाले में खनन माफिया पर सैकड़ों डंपर मिट्टी का खनन कर बेचने का आरोप, वीडियो हुआ वायरल
Pali, Lalitpur | Apr 17, 2026 थाना नाराहट क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बम्हौरी सिंदवाहा में खनन माफियाओं द्वारा नाले में गुरुवार एवं शुक्रवार की रात्रि के समय जेसीबी मशीन एवं डंपरों की मदद से सैकड़ो डंपर मिट्टी का खनन कर ग्राम उमरिया में बेचने की गंभीर आरोप लगे हैं। उक्त खनन करने का वीडियो किसी व्यक्ति ने बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया है। जो तेजी के साथ वायरल हो रहा है।