कोईलवर: कोईलवर बबुरबानी हत्याकांड का खुलासा, पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा
कोईलवर थाना क्षेत्र के बबुरबानी सोन नदी घाट के समीप युवक की हत्या मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार दोनों आरोपितों को शुक्रवार की दोपहर करीब 3 बजे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार, गुरुवार को बबुरबानी घाट के समीप युवक का शव बरामद हुआ था। मृतक पटना जिला के विक्रम थाना क्षेत्र का था।