घरेलू गैस सिलेंडरों से अवैध रिफिलिंग और व्यावसायिक उपयोग पर खाद्य विभाग की कार्रवाई
गोल पहाड़िया क्षेत्र से रिफिलिंग करते हुए चार घरेलू गैस सिलेंडर जब्त
घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग और अवैध रिफिलिंग पर रोक लगाने के लिए खाद्य, नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा कार्रवाई की गई। विभाग की टीम ने सोमवार को गोल पहाड़िया क्षेत्र में मुकेश गैस रिफिलिंग के यहां जांच के दौरान चार घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए।
जांच में सामने आया कि घरेलू गैस सिलेंडरों से रिफिलर और पाइप के माध्यम से पांच किलोग्राम क्षमता वाले छोटे सिलेंडरों में गैस भरी जा रही थी। इस गैस का व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा था। विभाग ने मौके से चारों घरेलू गैस सिलेंडर जब्त कर राजा गैस एजेंसी की सुपुर्दगी में दे दिए हैं।
इस मामले में संबंधित मुकेश कुशवाह के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत प्रकरण तैयार कर कलेक्टर महोदया के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
खाद्य, नागरिक आपूर्ति विभाग की इस कार्रवाई से घरेलू गैस सिलेंडरों के अनधिकृत उपयोग और अवैध रिफिलिंग पर रोक लगाने का संदेश गया है। घरेलू गैस का उपयोग निर्धारित उद्देश्य के अनुरूप हो, इसके लिए विभाग द्वारा ऐसी गतिविधियों पर निगरानी रखी जा रही है।
#gwalior
#illegalgasrefilling
PRO Gwalior
Jansampark Madhya Pradesh
CM Madhya Pradesh