उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा क्षेत्र स्थित नगला श्री पदम गांव में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत से हड़कंप मच गया। मृतकों में महेश (37), उनकी पत्नी ललिता (35) और उनके तीन बच्चे लाड्डू (11), मिष्टी (7) और साक्षात (3) शामिल हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, परिवार ने रात के भोजन में नूडल्स खाए थे और अगली सुबह पांचों सदस्य मृत पाए गए। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। प्रारंभिक तौर पर फूड पॉइजनिंग या किसी जहरीले पदार्थ के सेवन की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, मौतों की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं है। इसकी पुष्टि पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही हो सकेगी।
एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और मौतों के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
.
.
.
.
#GreaterNoida #Rabupura #NagalaShriPadam #GreaterNoidaNews #UPNews #UttarPradeshNews #FoodPoisoning #BreakingNews #HindiNews #NHPBharat
Fatehabad, Agra | Oct 18, 2026