सिकंदराराऊ: सिकंदराराऊ में निकाला गया बारह वफात का जुलूस, सुरक्षा के लिए तैनात रहा भारी पुलिस बल
सिकंदराराऊ कस्बे में मुस्लिम समाज द्वारा बारह वफात का जुलूस निकाला गया जो जामा मस्जिद से शुरू हुआ। जुलूस में मुस्लिम समाज के बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। नगर पालिका अध्यक्ष मुशीर कुरैशी समेत समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे। जुलूस निर्धारित मार्गों से होते हुए पूरे कस्बे में भ्रमण करता रहा। जुलूस की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा।यक़