इटाढ़ी: शादीशुदा महिला के साथ शादी का झांसा देकर संबंध बनाने के आरोपी युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Itarhi, Buxar | Jun 17, 2026 इटाढ़ी थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर एक महिला के साथ संबंध बनाने और बाद में शादी से इनकार करने के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार युवक की पहचान नारायणपुर गांव निवासी श्रवण कुमार के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष सोनू कुमार ने बताया कि महिला की शिकायत पर दर्ज मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया।