शिक्षक दिवस पर शिक्षाविदों का ब्रह्माकुमारीज ने किया सम्मान
बरेली। शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में मिथिलापुरी स्थित ब्रह्माकुमारीज सेवा केंद्र की ओर से शिक्षाविदों एवं समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले गणमान्यजनों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर सभी अतिथियों को ब्रह्माकुमारी बहन रजनी जी ने पटका पहनाकर एवं ईश्वरीय सौगात भेंट कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय के कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग विभाग के प्रोफेसर डॉ. वेद प्रकाश, चीफ प्रॉक्टर एवं प्रोफेसर डॉ. रविंद्र सिंह, केमिस्ट्री विभाग की हेड डॉ. निवेदिता श्रीवास्तव, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी, डॉ. सुमित, एसोसिएट प्रोफेसर कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग आदि। इस अवसर पर पूर्व मंडल भाजपा अध्यक्ष, डॉ. शेफालिका सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी रजनी बहन ने शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षक केवल शिक्षा प्रदान करने का कार्य नहीं करते, बल्कि विद्यार्थियों के जीवन को सही दिशा देकर उनके चरित्र एवं संस्कारों का निर्माण भी करते हैं। शिक्षा के साथ आध्यात्मिक मूल्यों और सकारात्मक सोच को जोड़ना आज की महत्वपूर्ण आवश्यकता है।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों को माउंट आबू स्थित ब्रह्माकुमारीज के आध्यात्मिक मुख्यालय आने का निमंत्रण भी दिया गया। कार्यक्रम में बीके नीतू बहन सहित ब्रह्माकुमारीज के अन्य भाई-बहन उपस्थित रहे।
**कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षा जगत से जुड़े लोगों के प्रति सम्मान व्यक्त करने के साथ-साथ समाज में सकारात्मक सोच, श्रेष्ठ संस्कार और आध्यात्मिक मूल्यों को बढ़ावा देना रहा।**
#Bareilly #news #live