रोटरी क्लब ऑफ बरेली साउथ ने धूमधाम से मनाया शिक्षक दिवस
रोटरी क्लब ऑफ बरेली साउथ द्वारा रोटरी पब्लिक स्कूल, रजऊ में शिक्षक दिवस बड़े उत्साह और गरिमापूर्ण माहौल में मनाया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के 22 शिक्षकों को उनके समर्पण और सेवाओं के लिए उपहार देकर सम्मानित किया गया। वहीं, विद्यालय की 2 शिक्षिकाओं नेहा मिश्रा और दीपिका तिवारी को उनके विशेष एवं उल्लेखनीय योगदान के लिए डिस्ट्रिक्ट 3110 द्वारा प्रदान किए गए प्रमाण-पत्र से सम्मानित किया गया।
क्लब अध्यक्ष रोहित जिंदल ने सभी शिक्षकों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षक बच्चों के भविष्य को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्हें इसी समर्पण और सकारात्मक भावना के साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करते रहने हेतु प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष रोहित जिंदल, रोटरी सोसाइटी अध्यक्ष अनुपम कपूर, स्कूल चेयरमैन शरद गुप्ता, सचिव शिशिर पांडे, क्लब सर्विस डायरेक्टर डी.सी. खंडेलवाल, अजय जसोरिया सहित क्लब के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
Bareilly news Live
#Viral. #news