मुरादाबाद: कटघर पुलिस ने किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी के किशोरी को बरामद कर, आरोपी को भेजा जेल
कटघर थाना पुलिस ने जिला बदायूं के बिसौली थाना क्षेत्र निवासी युवक को अपहरण और दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा है। आरोपी के खिलाफ 5 अगस्त को केस दर्ज कराया गया था।एसएचओ कटघर संजय कुमार ने बताया कि कटघर क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया कि उसकी 15 वर्षीय भांजी बचपन से उसके यहां रहती थी।