मुरादाबाद: मझोला थाना क्षेत्र एनसीसी की ड्रेस में घर से निकली किशोरी हुई फरार,परिजनों ने एक युवक खिलाफ कराया अपहरण का मुकदमा दर्ज
मझोला थाना क्षेत्र में एनसीसी की ड्रेस पहनकर घर से निकली किशोरी फरार हो गई। परिजनों को दो दिन बाद फोन पर एनसीसी के प्रशिक्षण में शामिल होने की बात बताई थी। इसके बाद फोन बंद कर लिया। किशोरी के परिजनों ने संदेह पर युवक के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी का कहना है जांच में जो भी सामने आएगा, कार्रवाई की जाएगी।