मुरादाबाद: मूंढापांडे के नियामतपुर इकरोटिया में हुए मारपीट और फायरिंग के मामले में, पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
मूंढापांडे के गांव नियामतपुर इकरोटिया में हुए मारपीट और फायरिंग के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से अवैध माऊजर और खोखा बरामद किया गया है। एसएचओ मूंढापांडे आरपी शर्मा ने बताया कि 6 अगस्त को बरवाला खास गांव निवासी जमील ने अपनी बहन के देवर गुड्डू और उसके दो दोस्त दानिश व बंटी के खिलाफ केस दर्ज कराया था।