मुरादाबाद: थाना सिविल लाइन में युवक से जमीन के नाम पर ₹10 लाख की ठगी करने के मामले में डीआईजी के आदेश पर 5 लोगों पर मुकदमा हुआ दर्ज
मुरादाबाद में जमीन बेचने के नाम पर हरथला निवासी युवक से चार भाई बहनों ने दस लाख रुपये लेकर हड़प लिए। बाद में उस जमीन का बैनामा किसी और के नाम कर दिया। पीड़ित ने शिकायत की तो आरोपियों ने घर में घुसकर मारपीट कर धमकी दी। शिकायत पर डीआईजी के आदेश से सिविल लाइंस पुलिस ने पांच के खिलाफ केस दर्ज किया है।