टीकमगढ़: जिला अस्पताल पहुंचे कलेक्टर, सफाई व्यवस्था पर जताई नाराजगी, अक्टूबर तक नई बिल्डिंग तैयार करने के निर्देश
टीकमगढ जिला अस्पताल का कलेक्टर विवेक श्रोतिय ने आज रविवार की शाम करीब 4 बजे जांच की। उन्होंने एसएनसीयूं वार्ड का जायजा लिया। वहां भर्ती नवजात शिशुओं के परिजनो से व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। भी अस्पताल में कचरे का ढेर देखकर कलेक्टर ने नाराजगी जताई।