टीकमगढ़: टीकमगढ़ जिले की ग्राम पंचायतों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, पोर्टल पर गलत जानकारी मिलने पर होगी कार्रवाई
टीकमगढ़ जिले में कुल 76 गौशालाएं संचालित हैं, जिनमें से 72 वर्तमान में सक्रिय रूप से कार्यरत हैं। इनमें से 34 गौशालाएं प्रमुख मार्गों के समीप स्थित ग्रामों में स्थित हैं, जिन्हें स्वयं सहायता समूहों एवं ग्राम पंचायतों द्वारा संचालित किया जा रहा है।राजस्व विभाग के अधिकारियों द्वारा शनिवार को टीकमगढ़ जिले की विभिन्न गौशालाओं का निरीक्षण किया गया।