सहारनपुर: आशा बहनों के प्रदर्शन के बाद मांगों पर सहमति, 4 नवंबर को घोषणा की उम्मीद
आशा बहनों और आशा संगिनियों की मांगों को लेकर लखनऊ के ईको गार्डन में 23 अक्टूबर को बड़ा प्रदर्शन किया गया। संगठन ने दावा किया कि प्रदर्शन में लाखों आशा बहनों और संगिनियों ने भागीदारी की। उन्होंने शनिवार दोपहर 2:00 बजे बताया कि मांगों को लेकर पिछले 25 दिनों से लगातार धरना-प्रदर्शन किया जा रहा था।