दमोह शहर के घंटाघर पर आज शनिवार शाम 7 से 8 बजे के बीच एक कार चालक ने बाइक सवार को ज़ोरदार टक्कर मार दी। और टक्कर के बाद कार से निकलकर 6 युवाओं ने बाइक सवार के साथ मारपीट शुरू कर दी। घटना के बाद परिजन मौके पर पहुंचे। जिनकी मदद से घायल अफरोज खान के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार किया जा रहा है।