मऊरानीपुर: काशीराम आवास में बिजली संकट का निकला समाधान, एसडीएम और विद्युत अधिकारियों की मौजूदगी में बनी सहमति
मऊरानीपुर के कुरेचा नाका स्थित काशीराम आवास में बिजली बिल बकाया को लेकर एसडीएम ने विद्युत विभाग के एक्सईएन और एसडीओ के साथ दौरा किया। लोगों से बातचीत के बाद ओटीएस और किस्तों के माध्यम से बकाया जमा करने तथा मीटर लगवाने पर सहमति बनी। फिलहाल विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई है।