देहरादून उत्तरांचल प्रेस क्लब के दीपावली महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, लोक गीतों पर थिरके मंत्री और पत्रकार।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून स्थित उत्तरांचल प्रेस क्लब में आयोजित भव्य 'दीपावली महोत्सव' में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस सांस्कृतिक उत्सव के दौरान मुख्यमंत्री धामी और कैबिनेट मंत्री खजान दास बेहद अनौपचारिक और आत्मीय अंदाज में नजर आए। कार्यक्रम में जब प्रसिद्ध उत्तराखंडी लोक गायिका रेशमा शाह ने अपनी सुरीली आवाज में पारंपरिक लोक गीतों की प्रस्तुति दी, तो मुख्यमंत्री धामी और मंत्री खजान दास खुद को रोक नहीं पाए और उनके गीतों की थाप पर थिरकते नजर आए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी पत्रकारों और उनके परिजनों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।