215 दिन का संघर्ष, त्योहार के लिए थमा धरना… लेकिन रोजी-रोटी की चिंता अब भी बरकरार!
मसूरी में माल रोड पर रोजगार की मांग को लेकर धरने पर बैठे पटरी व्यापारियों ने दीपावली और भाई दूज तक अपना आंदोलन स्थगित कर दिया है। पार्षद सुशांत सिंह बोहरा की पहल पर बनी सहमति के बाद व्यापारियों ने यह फैसला लिया।
किसी के घर का खर्च मुश्किल से चल रहा है, तो किसी को बच्चों की जरूरतों की चिंता सता रही है। 215 दिनों के संघर्ष के बाद भी व्यापारियों को शासन-प्रशासन से अपने वेंडर कार्ड और रोजगार के अधिकार का इंतजार है।
त्योहार के लिए धरना थमा है, संघर्ष खत्म नहीं हुआ… अब देखना होगा कि दीपावली के बाद इन परिवारों की उम्मीदें पूरी होती हैं या नहीं!
\#Mussoorie #MussoorieNews #StreetVendors #VendorProtest #PatriVyapari UttarakhandNews SushantSinghBohra HarishRawat Deepawali MallRoad Uttarakhand UdayUttarakhandNews