गिर्वा: उदयपुर की भूपालपुरा थाना पुलिस ने ब्राउन शुगर खरीदने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार
Girwa, Udaipur | Feb 28, 2025 उदयपुर पुलिस के मादक पदार्थ विरोधी अभियान के तहत भूपालपुरा थाना पुलिस ने कुन्दन (निवासी सूरजपोल) को ब्राउनशुगर खरीदने के आरोप में गिरफ्तार किया। इससे पहले महेन्द्र सिंह (निवासी सलूम्बर) के कब्जे से 27.09 ग्राम ब्राउनशुगर जब्त कर एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया था। महेन्द्र सिंह ने कुन्दन को ब्राउनशुगर देने की बात स्वीकार की l