गिर्वा: उदयपुर की हिरण मगरी पुलिस और DST टीम की संयुक्त कार्रवाई में जैब कतरा गैंग को पकड़ा गया
Girwa, Udaipur | Feb 27, 2025 उदयपुर पुलिस की डीएसटी व थाना हिरणमगरी ने संयुक्त कार्रवाई कर जेब काटकर चोरी करने वाले संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया। परशुराम चौराहे के पास संदिग्ध हालात में मिले लक्ष्मण कालबेलिया, राजू कालबेलिया, सीता कालबेलिया, गंगा कालबेलिया और मणी कालबेलिया को गिरफ्तार किया गया। तलाशी में उनके पास से धारदार ब्लेड व 2.80 लाख रुपये बरामद हुए।