गिर्वा: भीण्डर में अस्पताल की विवादित जमीन को लेकर कस्बा रहा बंद, आमजन के विरोध के बाद प्रशासन ने नहीं सौंपा कब्जा
Girwa, Udaipur | Feb 28, 2025 उदयपुर जिले के भीण्डर में राजकीय सामान्य चिकित्सालय की विवादित जमीन पर उदयपुर जिला श्रम न्यायालय ने दिये फैसले के बाद शुक्रवार शाम 4 बजे जन आक्रोश फूट पड़ा। आमजन ने स्वतः ही अपने प्रतिष्ठान बंद करके पुलिस थाने के बाहर एकत्रित होकर विवादित जमीन का कब्जा नहीं सौंपने का ज्ञापन दिया। पुलिस प्रशासन ने उच्च न्यायालय मे अपील होने तक कब्जा नही सौंपने का निर्णय किया।