गिर्वा: उदयपुर सांसद मन्ना लाल रावत ने अंतर्राष्ट्रीय लेक्रोज खिलाड़ियों का अभिनंदन किया
Girwa, Udaipur | Feb 28, 2025 उदयपुर, 28 फरवरी। हाल ही में जापान के ओकीनावा में आयोजित एशियन यूथ लेक्रोज प्रतियोगिता में भाग लेकर लौटी भारतीय टीम के राजस्थान के खिलाड़ियों का उदयपुर सांसद डॉ. मन्नालाल रावत ने सम्मानित किया। अभिनंदन समारोह उनके जिला परिषद स्थित कार्यालय में आयोजित किया गया, जहां उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।