बीरपुर: बीआरसी में बीडीएमसी ऑपरेटर ब्यूटी कुमारी ने किया योगदान
वीरपुर बीआरसी कार्यालय में सोमवार को दोपहर करीब बारह बजे बीडीएमसी ऑपरेटर ब्यूटी कुमारी ने योगदान दिया। उन्होंने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी स्नेहलता वर्मा के समक्ष औपचारिक रूप से अपना योगदान पत्र सौंपते हुए कार्यभार ग्रहण किया बीईओ ने बताया कि बीडीएमसी ऑपरेटर यू डाइस कोड पोर्टल व ई शिक्षा कोष पर रिपोर्ट अपलोड करने का काम करेगी।