Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
लखनऊ
Crimenews
nandlalspark8
No video available
291
27
निर्दई व निरंकुश बिहार सरकार को तत्काल बर्खास्त करें ...और बिहार में राष्ट्रपति शासन लागू करे..
533k views |
Bihar, India
| Jul 13, 2023
MORE NEWS
Gaya Town CD Block, Gaya | Jul 16, 2026
जगन्नाथ रथ यात्रा को लेकर गया में 3 बजे से बिजली रहेगी बाधित, रूट लाइटिंग के लिए विभाग ने जारी की एडवाइजरी गया। भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के सफल एवं सुरक्षित आयोजन को लेकर दक्षिण बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (SBPDCL) के गया अर्बन विद्युत प्रमंडल ने विशेष व्यवस्था की है। बिजली विभाग के गया अर्बन कार्यपालक विद्युत अभियंता (ईईई) ने बुधवार देर रात जानकारी देते हुए बताया कि 16 जुलाई 2026 को दोपहर 3:00 बजे से रथ यात्रा की समाप्ति तक निर्धारित मार्गों पर बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगी। यह निर्णय रथ यात्रा के दौरान रूट लाइटिंग, सुरक्षा व्यवस्था तथा किसी भी प्रकार की विद्युत दुर्घटना से बचाव को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। विभाग के अनुसार, इस दौरान रथ यात्रा जिन-जिन मार्गों से होकर गुजरेगी, उन सभी क्षेत्रों में एहतियातन बिजली आपूर्ति बंद रखी जाएगी। यात्रा समाप्त होने के बाद संबंधित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति पूर्ववत बहाल कर दी जाएगी। जारी सूचना के मुताबिक, पहला रथ दोपहर 3 बजे ISKCON मंदिर से निकलेगा। इसका मार्ग गेवाल विगहा, महारानी बस स्टैंड, कारगिल मोड़, सिविल लाइंस, जी.बी. रोड, गोल पत्थर, टेकरी रोड एवं राजराजेश्वरी रोड होते हुए पुनः इस्कॉन मंदिर तक रहेगा। वहीं दूसरा रथ गौड़ीय मठ से निकलेगा, जो जी.बी. रोड, पिरसिंडूर चौक, रमना रोड, टावर चौक, धामी टोला, टेकरी रोड, गोल पत्थर (राम मंदिर) होते हुए वापस गौड़ीय मठ पहुंचेगा। इसके अलावा श्री जगन्नाथ मंदिर, बोधगया से निकलने वाली रथ यात्रा महाबोधि गोलंबर, माया सरोवर, मुख्य बाजार मार्ग, बजरंग मोड़, टीका बिगहा, पड़ढ़ी राजापुर, महावीर मंदिर, राजापुर तथा सुजाता पुल के समीप तटीय मार्ग से होकर पुनः बोधगया मठ पहुंचेगी। इन सभी मार्गों पर भी यात्रा के दौरान बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली विभाग ने मोहल्ले वासियों से अपील की है कि वे निर्धारित समय से पहले मोबाइल, इनवर्टर एवं अन्य आवश्यक उपकरण चार्ज कर लें तथा बिजली कटौती को लेकर सहयोग करें। विभाग का कहना है कि रथ यात्रा संपन्न होते ही चरणबद्ध तरीके से बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी। यात्रियों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए यह व्यवस्था की गई है। #gaya #गया_हो #GayaPolice #गयाजी #gayadastak #GayaNews #EEE #लाइटकटिंग
Gaya Town CD Block, Gaya | Jul 15, 2026
गया में उच्च शिक्षा को मिली नई उड़ान: सात प्रखंडों में राजकीय डिग्री कॉलेजों का शुभारंभ, ग्रामीण छात्रों को अब नहीं जाना पड़ेगा दूर, अतरी विधानसभा के बथानी प्रखंड के ग्राम रढुई को मिला डिग्री कॉलेज गया जिले में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक नई शुरुआत करते हुए सात प्रखंडों में राजकीय डिग्री महाविद्यालयों का बुधवार को शुभारंभ किया गया। इससे ग्रामीण क्षेत्रों के हजारों छात्र-छात्राओं को अब स्नातक की पढ़ाई के लिए गया शहर या अन्य बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। स्थानीय स्तर पर ही उच्च शिक्षा की सुविधा उपलब्ध होने से समय और धन दोनों की बचत होगी, वहीं उच्च शिक्षा में नामांकन की संख्या भी बढ़ने की उम्मीद है। अतरी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बथानी प्रखंड के ग्राम रढुई में आयोजित उद्घाटन समारोह में अतरी विधायक रोमित कुमार ने शिलापट्ट का अनावरण, फीता काटकर तथा दीप प्रज्वलित कर राजकीय डिग्री महाविद्यालय का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने सांस्कृतिक अंदाज में उनका भव्य स्वागत किया। समारोह में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, शिक्षक, छात्र-छात्राएं और स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक रोमित कुमार ने कहा कि यह उनके लिए गर्व और सौभाग्य का विषय है कि उनके विधानसभा क्षेत्र में डिग्री कॉलेज की शुरुआत हो रही है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थी उच्च शिक्षा के लिए दूर-दराज के शहरों में जाने को विवश थे। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के कई छात्र-छात्राएं इसी कारण अपनी पढ़ाई बीच में छोड़ देते थे। अब प्रत्येक प्रखंड में डिग्री कॉलेज स्थापित होने से विद्यार्थियों को अपने ही क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण स्नातक शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। इससे शिक्षा का स्तर बढ़ेगा और युवाओं के भविष्य को नई दिशा मिलेगी। #gayadastak #गयाजी #GayaNews #gaya #अतरी #नीमचकबथानी #manpurgaya #bihar #DegreeCollogeBihar #GayaPolice District Administration, GAYA मधु प्रिया Romit Kumar
Gaya Town CD Block, Gaya | Jul 15, 2026
16 जुलाई 2026 | Timing-2:00PM. #gaya#jaganath#puri#rathyatra2026⭕‼️⭕ #⭕❗⭕jay_jagannath❤️🚩🛕🙏🏻
Gaya Town CD Block, Gaya | Jul 15, 2026
सात माह बाद मगध मेडिकल में भर्ती लावारिस मरीज अपने पुत्र से मिला
Gaya Town CD Block, Gaya | Jul 15, 2026
27
निर्दई व निरंकुश बिहार सरकार को तत्काल बर्खास्त करें ...और बिहार में राष्ट्रपति शासन लागू करे.. - Bihar News