अलवर: अलवर कलेक्टर ने मिलकपुर में अनुपयोगी स्कूल भवन को लाइब्रेरी-पार्क में बदलने के दिए निर्देश
Alwar, Alwar | Jun 8, 2026 अलवर। जिला कलेक्टर अर्तिका शुक्ला ने सोमवार को रामगढ़ पंचायत समिति के मिलकपुर गांव का दौरा कर सरकारी प्राइमरी स्कूल के अनुपयोगी भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने भवन का जनहित में उपयोग करने को कहा और महिलाओं व बच्चों के लिए ओपन लाइब्रेरी स्थापित करने का प्रस्ताव तैयार करने के लिए कहा है।