अशोकनगर अधिक शराब का सेवन करने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार जिले के बरखेड़ा लाल निवासी कल्याण सिंह पुत्र पन्ना लाल आदिवासी उम्र 48 वर्ष मंगलवार को बेटे की ससुराल कटनेरी आया था। इसी दौरान उसने अधिक शराब का सेवन कर लिया। बुधवार की सुबह टकनेरी एवं विदिशा रोड के बीच में शव पड़ा मिला है।