महावन: गांव अयेरा में साले की शादी में आए जीजा ने फांसी लगाकर दी जान, शादी की खुशियां मातम में बदली
थाना राया क्षेत्र के गांव अयेरा में शादी समारोह के बीच एक दर्दनाक घटना सामने आई ससुराल में साले की शादी में शामिल होने आए जीजा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली बुलंदशहर जिले के सतपुरा गांव निवासी 35 वर्षीय सुभाष अपने साले पुष्पेंद्र की शादी में शामिल होने आया था जिसकी बारात शनिवार को गांव भोर जानी थी जीजा की मौत के चलते परिवार में मातम फैल गया