बलरामपुर: राप्ती नदी में ग्राम मझारी वांछिल की 19 वर्षीय युवती के डूबने की आशंका, एसडीआरएफ टीम दो दिन से चला रही रेस्क्यू ऑपरेशन
बलरामपुर के ग्राम मझारी वांछिल में एक 19 वर्षीय युवती के राप्ती नदी में डूबने की आशंका जताई जा रही है। गुरुवार शाम से लापता युवती की तलाश में SDRF की टीम लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है, लेकिन घटना के 24 घंटे बीत जाने के बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है। युवती की पहचान अंजनी पुत्री नानमून मौर्य के रूप में हुई है। अंजनी गुरुवार शाम अचानक घर से गायब हो गई है।