नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के पोसदाहा वार्ड संख्या 10 में अज्ञात चोरों के द्वारा घर में घुसकर लाखों रुपए मूल्य के जेवरात व नगदी चोरी कर लिया गया। घटना के बाद सूचना पर पहुंचे पुलिस टीम के द्वारा कई बिंदुओ पर जांच पड़ताल किया।वही मामले में पीड़ित रामचंद्र मेहता के द्वारा नरपतगंज थानां में आवेदन दिया।