कुंडा: विधायक इंद्रजीत सरोज़ मानहानि के केस में दोषमुक्त, कुंडा विधायक ने निरस्त करने के लिए कोर्ट में दिया प्रार्थना पत्र
कुंडा विधायक राजा भैया ने विधानसभा चुनाव में निजी बयानबाजी से आहत होकर सपा के राष्ट्रीय महासचिव व मंझनपुर विधायक इंद्रजीत सरोज़ पर मानहानि का परिवाद दायर किया था। राजनैतिक गतिरोध समाप्त होने के बाद राजा भैया ने कोर्ट पहुंचकर अभिलेख प्रस्तुत कर परिवाद निरस्त करने की मांग की थी। डीजीसी ने रविवार शाम 5 बजे बताया की परिवार निरस्त करने का प्रार्थना स्वीकार हुआ है।