कुंडा: जेठवारा पुलिस ने सरायभूपति के पास से 1 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा के साथ किया गिरफ्तार, भेजा जेल
जेठवारा पुलिस ने सरायभूपति के पास से 1 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह ने बताया गिरफ्तार अभियुक्त को शनिवार शाम 5 बजे जेल भेज दिया।,गिरफ्तार अभियुक्त का नाम प्रदीप सिंह पुत्र सुरेश बहादुर सिंह उम्र 42 वर्ष निवासी बगियापुर थाना जेठवारा है।