पूर्णिया पूर्व: राजस्व अधिकारी ने डिमिया और बियारपुर पंचायत में शिविर लगाकर सुनीं लोगों की समस्याएं, किया समाधान
पूर्णिया पूर्व प्रखंड के डिमिया छतरजान व बियारपुर पंचायत में सोमवार को सुबह करीब 11बजे से राजस्व अधिकारी मो सादिक अहमद ने शिविर लगाकर पंचायत के लोगों का भूमि संबंधित सभी समस्याओं को सुना और उनका समाधान भी ऑन द स्पॉट किया। तथा शिविर में पहुंचे लोगों को आश्वस्त किया गया कि जिनका भी जो समस्या है उसे अब टाला नहीं जाएगा, उसे जल्द से जल्द निपटाया जाएगा।