पूर्णिया पूर्व: जानकीनगर थाना ने अपराध की योजना बना रहे दो अभियुक्तों को दो देशी कट्टों और एक जिंदा कारतूस के साथ किया गिरफ्तार
जानकीनगर थाना अन्तर्गत एक गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम रूपौली स्थित रूपेश्वरी पेट्रोल पम्प के पास कुछ अपराधकर्मी अपराध करने के उद्देश्य से एकत्रित हुए हैं। उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय, पूर्णियाँ के द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बनमनखी सुबोध कुमार के नेतृत्व में थानाध्यक्ष, जानकीनगर के द्वारा गिरफ्तार किया गया।