पूर्णिया पूर्व: मिथिलेश कुमार सिंह बने जीसीएसएस कॉलेज रानीपतरा के प्रभारी प्राचार्य
गुलाबचंद्र साह सर्वोदय इंटर महाविद्यालय रानीपतरा के नए प्रभारी प्राचार्य प्रो मिथिलेश कुमार सिंह बनाये गए हैं। उक्त आशय की जानकारी कॉलेज के अध्यक्ष संजय कुमार गुप्ता ने पत्र जारी कर दिया है। कॉलेज के अध्यक्ष ने बताया कि 03 जनवरी 25 को शासी निकाय/प्रबंध समिति की बैठक में लिए निर्णय के आधार पर प्रो विभा कुमारी को प्रभारी प्राचार्य के पद से विमुक्त किया गया है।