गढ़ी: घलकिया गांव के गमीरचंद पाटीदार बने राजस्थान राज्य कर्मचारी महासंघ भामस के प्रदेश उपाध्यक्ष
Garhi, Banswara | Jun 13, 2026 जिले के गढ़ी विधान सभा के घलकिया निवासी गमीरचंद पाटीदार को राजस्थान राज्य कर्मचारी महासंघ भामस के प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया है। शनिवार सुबह 11 बजे मिली जानकारी अनुसार प्रांतीय अधिवेशन मे नए पदाधिकारीयों की घोषणा हुई। गमीरचंद पाटीदार को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर उनकी इस नियुक्ति पर संगठन के स्थानीय पदाधिकारी और सदस्यों ने खुशी जताई हे।