Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Accident
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
image
image
image
image
image

मंत्री श्रीमती संपतिया उईके ने मल्टी स्टोरी पार्किंग निर्माण का किया निरीक्षण जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश मध्यप्रदेश शासन की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उईके ने मंडला में सुपर मार्केट के पीछे उदय चौक के पास बन रही मल्टी स्टोरी पार्किंग के निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। मंत्री श्रीमती उईके ने निर्माण की प्रगति का जायजा लेते हुए काम की गति तेज करने पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान मंत्री श्रीमती उईके ने कहा कि शहर में बढ़ते वाहनों के दबाव को देखते हुए पार्किंग की समय पर उपलब्धता जरूरी है। उन्होंने निर्माण एजेंसी को निर्देश दिए कि कार्य में गुणवत्ता से समझौता न करते हुए समय-सीमा के भीतर इसे पूरा किया जाए। साथ ही उन्होंने बारिश के पानी की निकासी के लिए खाई के माध्यम से पर्याप्त ड्रेनेज व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि जलभराव की समस्या न आए। साथ ही खाई से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री गजानन नाफड़े, बीआरसी मंडला श्री अनादि वर्मा सहित निर्माण कार्य से जुड़े अधिकारी उपस्थित रहे। Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh #mandla Department of Urban Development & Housing MP Sampatiya Uikey

26 views | Mandla, Madhya Pradesh | Jun 5, 2026

MORE NEWS

138 मास्टर वॉलंटियर्स को दिया गया नशामुक्ति का प्रशिक्षण

        सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, मध्यप्रदेश द्वारा वाल्मी, भोपाल के माध्यम से ’’नशामुक्त भारत अभियान’’ के अंतर्गत जिला पंचायत सभाकक्ष, मंडला में जिला स्तरीय मास्टर वॉलंटियर्स प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विभागों एवं संस्थाओं से आए 138 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
       कार्यक्रम का शुभारंभ उपसंचालक श्री रोहित बड़कुल ने किया। उन्होंने नशे के दुष्प्रभावों एवं नशामुक्ति के लिए समाज की सहभागिता पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को नशे से दूर रखने का आह्वान किया।
       प्रशिक्षण में राज्य स्तरीय प्रशिक्षक श्री राजीव तिवारी एवं वाल्मी, भोपाल के समन्वयक श्री विजय कुमार गुप्ता ने नशे की रोकथाम, जनजागरूकता, प्रभावी प्रचार-प्रसार तथा मास्टर वॉलंटियर्स की भूमिका पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अधिकांश युवा गलत संगत के कारण नशे की गिरफ्त में आते हैं, इसलिए किशोर एवं युवावस्था में उचित मार्गदर्शन एवं जागरूकता आवश्यक है। मास्टर वॉलंटियर्स को ग्रामीण क्षेत्रों एवं युवाओं के बीच नशामुक्ति का संदेश पहुंचाने के लिए प्रेरित किया गया।
      कार्यक्रम में नारकोटिक्स विभाग, स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, पुलिस विभाग, सामाजिक न्याय विभाग, ग्रामीण निकायों के सचिव, एनएसएस के विद्यार्थी, पैरालीगल वॉलंटियर्स, गायत्री परिवार एवं प्रजापिता ब्रह्माकुमारी संस्था के प्रतिनिधियों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
       अंत में सभी प्रतिभागियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई तथा समाज को नशामुक्त बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प दिलाते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।
Jansampark Madhya Pradesh 
CM Madhya Pradesh 
Jabalpur Commissioner 
#mandla 
Social Justice and Disabled Welfare Department ,Madhya Pradesh

138 मास्टर वॉलंटियर्स को दिया गया नशामुक्ति का प्रशिक्षण सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, मध्यप्रदेश द्वारा वाल्मी, भोपाल के माध्यम से ’’नशामुक्त भारत अभियान’’ के अंतर्गत जिला पंचायत सभाकक्ष, मंडला में जिला स्तरीय मास्टर वॉलंटियर्स प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विभागों एवं संस्थाओं से आए 138 प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ उपसंचालक श्री रोहित बड़कुल ने किया। उन्होंने नशे के दुष्प्रभावों एवं नशामुक्ति के लिए समाज की सहभागिता पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को नशे से दूर रखने का आह्वान किया। प्रशिक्षण में राज्य स्तरीय प्रशिक्षक श्री राजीव तिवारी एवं वाल्मी, भोपाल के समन्वयक श्री विजय कुमार गुप्ता ने नशे की रोकथाम, जनजागरूकता, प्रभावी प्रचार-प्रसार तथा मास्टर वॉलंटियर्स की भूमिका पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अधिकांश युवा गलत संगत के कारण नशे की गिरफ्त में आते हैं, इसलिए किशोर एवं युवावस्था में उचित मार्गदर्शन एवं जागरूकता आवश्यक है। मास्टर वॉलंटियर्स को ग्रामीण क्षेत्रों एवं युवाओं के बीच नशामुक्ति का संदेश पहुंचाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में नारकोटिक्स विभाग, स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, पुलिस विभाग, सामाजिक न्याय विभाग, ग्रामीण निकायों के सचिव, एनएसएस के विद्यार्थी, पैरालीगल वॉलंटियर्स, गायत्री परिवार एवं प्रजापिता ब्रह्माकुमारी संस्था के प्रतिनिधियों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। अंत में सभी प्रतिभागियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई तथा समाज को नशामुक्त बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प दिलाते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया। Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Jabalpur Commissioner #mandla Social Justice and Disabled Welfare Department ,Madhya Pradesh

Mandla, Madhya Pradesh | Jun 26, 2026

मोहर्रम पर्व पर स्वच्छता जागरूकता अभियान, पंडाल संचालकों को दिए आवश्यक निर्देश

 नगर पालिका परिषद मंडला अंतर्गत कार्यरत अल्ट्रा क्लीन एंड केयर सर्विसेज की आईसी टीम द्वारा मोहर्रम पर्व के अवसर पर नगर के विभिन्न क्षेत्रों में स्थापित पंडालों का भ्रमण कर स्वच्छता एवं कचरा प्रबंधन संबंधी जागरूकता अभियान चलाया गया।
 अभियान के दौरान टीम ने पंडाल संचालकों से आग्रह किया कि वे अपने पंडालों में स्वयं के डस्टबिन की व्यवस्था सुनिश्चित करें तथा कचरे को सड़क एवं सार्वजनिक स्थानों पर फैलाने से बचें। टीम द्वारा स्त्रोत पृथक्कीकरण (गीला एवं सूखा कचरा अलग-अलग रखने) के महत्व की जानकारी देते हुए स्वच्छता बनाए रखने के लिए आवश्यक सुझाव दिए गए।
 पंडाल संचालकों को समझाइश दी गई कि पंडालों में एकत्रित होने वाले कचरे को निर्धारित डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण वाहनों में ही डालें, जिससे कचरे का वैज्ञानिक एवं व्यवस्थित निपटान सुनिश्चित किया जा सके। इस दौरान स्वच्छ एवं स्वस्थ शहर के निर्माण में नागरिकों की सहभागिता को महत्वपूर्ण बताते हुए सभी से नगर को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की गई।
Jansampark Madhya Pradesh
CM Madhya Pradesh 
#mandla 
Department of Urban Development & Housing MP

मोहर्रम पर्व पर स्वच्छता जागरूकता अभियान, पंडाल संचालकों को दिए आवश्यक निर्देश नगर पालिका परिषद मंडला अंतर्गत कार्यरत अल्ट्रा क्लीन एंड केयर सर्विसेज की आईसी टीम द्वारा मोहर्रम पर्व के अवसर पर नगर के विभिन्न क्षेत्रों में स्थापित पंडालों का भ्रमण कर स्वच्छता एवं कचरा प्रबंधन संबंधी जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान टीम ने पंडाल संचालकों से आग्रह किया कि वे अपने पंडालों में स्वयं के डस्टबिन की व्यवस्था सुनिश्चित करें तथा कचरे को सड़क एवं सार्वजनिक स्थानों पर फैलाने से बचें। टीम द्वारा स्त्रोत पृथक्कीकरण (गीला एवं सूखा कचरा अलग-अलग रखने) के महत्व की जानकारी देते हुए स्वच्छता बनाए रखने के लिए आवश्यक सुझाव दिए गए। पंडाल संचालकों को समझाइश दी गई कि पंडालों में एकत्रित होने वाले कचरे को निर्धारित डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण वाहनों में ही डालें, जिससे कचरे का वैज्ञानिक एवं व्यवस्थित निपटान सुनिश्चित किया जा सके। इस दौरान स्वच्छ एवं स्वस्थ शहर के निर्माण में नागरिकों की सहभागिता को महत्वपूर्ण बताते हुए सभी से नगर को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की गई। Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh #mandla Department of Urban Development & Housing MP

Mandla, Madhya Pradesh | Jun 25, 2026

राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान की तैयारियों को लेकर ब्लॉक टास्क फोर्स की बैठक संपन्न

 28 जून से प्रारंभ होने वाले राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के सफल एवं प्रभावी संचालन को लेकर 25 जून को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) मंडला श्रीमती सोनल सिडाम की अध्यक्षता में ब्लॉक टास्क फोर्स (बीटीएफ) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अभियान की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए यह सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया कि विकासखंड के 0 से 5 वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को पोलियो रोधी दवा की खुराक अनिवार्य रूप से पिलाई जाए।
 बैठक में अधिकारियों ने सभी विभागों के समन्वित प्रयासों, प्रभावी माइक्रोप्लान तैयार करने, जनजागरूकता गतिविधियों को बढ़ाने, टीमों के प्रशिक्षण, पोलियो बूथों के सुचारू संचालन, ट्रांजिट एवं मोबाइल टीमों की व्यवस्था तथा छूटे हुए बच्चों की पहचान कर उन्हें अभियान से जोड़ने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
 इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मंडला श्री कपिल तिवारी, सीडीपीओ मंडला श्री अनूप नामदेव, विकासखंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. एल.एस. उईके, ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर श्री आदित्य पटेल, ब्लॉक कम्युनिटी मोबिलाइजर श्री देवेंद्र पटेल, ब्लॉक एक्सटेंशन एजुकेटर श्रीमती मंजू पटेल सहित महिला एवं बाल विकास विभाग की समस्त पर्यवेक्षकगण उपस्थित रहीं।
 बैठक में सभी संबंधित विभागों से अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाने के लिए आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का आग्रह किया गया। साथ ही आमजन एवं अभिभावकों से अपील की गई कि वे 28 जून से प्रारंभ होने वाले राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के दौरान अपने 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की दो बूंद अवश्य पिलाएं, ताकि कोई भी बच्चा पोलियो रोधी सुरक्षा से वंचित न रहे।
Jansampark Madhya Pradesh 
CM Madhya Pradesh 
#mandla 
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh 
Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh

राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान की तैयारियों को लेकर ब्लॉक टास्क फोर्स की बैठक संपन्न 28 जून से प्रारंभ होने वाले राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के सफल एवं प्रभावी संचालन को लेकर 25 जून को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) मंडला श्रीमती सोनल सिडाम की अध्यक्षता में ब्लॉक टास्क फोर्स (बीटीएफ) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अभियान की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए यह सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया कि विकासखंड के 0 से 5 वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को पोलियो रोधी दवा की खुराक अनिवार्य रूप से पिलाई जाए। बैठक में अधिकारियों ने सभी विभागों के समन्वित प्रयासों, प्रभावी माइक्रोप्लान तैयार करने, जनजागरूकता गतिविधियों को बढ़ाने, टीमों के प्रशिक्षण, पोलियो बूथों के सुचारू संचालन, ट्रांजिट एवं मोबाइल टीमों की व्यवस्था तथा छूटे हुए बच्चों की पहचान कर उन्हें अभियान से जोड़ने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मंडला श्री कपिल तिवारी, सीडीपीओ मंडला श्री अनूप नामदेव, विकासखंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. एल.एस. उईके, ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर श्री आदित्य पटेल, ब्लॉक कम्युनिटी मोबिलाइजर श्री देवेंद्र पटेल, ब्लॉक एक्सटेंशन एजुकेटर श्रीमती मंजू पटेल सहित महिला एवं बाल विकास विभाग की समस्त पर्यवेक्षकगण उपस्थित रहीं। बैठक में सभी संबंधित विभागों से अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाने के लिए आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का आग्रह किया गया। साथ ही आमजन एवं अभिभावकों से अपील की गई कि वे 28 जून से प्रारंभ होने वाले राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के दौरान अपने 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की दो बूंद अवश्य पिलाएं, ताकि कोई भी बच्चा पोलियो रोधी सुरक्षा से वंचित न रहे। Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh #mandla Directorate of Health Services, Madhya Pradesh Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh

Mandla, Madhya Pradesh | Jun 25, 2026

घुघरी छात्रावास निरीक्षण में उत्कृष्ट व्यवस्थाएं मिलीं, अधीक्षिका की रचनात्मक पहल की सराहना

 क्षेत्रीय संयोजक श्री विष्णु सिंगौर द्वारा 24 जून को विकासखंड घुघरी के छात्रावासों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान रानी दुर्गावती शासकीय कन्या छात्रावास मधुपुरी बंद पाया गया। वहीं वीरांगना रानी दुर्गावती शासकीय उत्कृष्ट कन्या छात्रावास घुघरी में व्यवस्थाएं संतोषजनक एवं उच्च गुणवत्ता की पाई गईं। छात्रावास में विद्यार्थियों के लिए तैयार की गई गोभी एवं आलू की सब्जी का अवलोकन किया गया, जिसकी गुणवत्ता उत्तम पाई गई। शौचालयों एवं स्नान कक्षों में बेहतर साफ-सफाई व्यवस्था देखने को मिली तथा खाद्यान्न सामग्री का समुचित एवं व्यवस्थित भंडारण पाया गया।
 निरीक्षण के दौरान छात्रावास भवन की साज-सज्जा भी उत्कृष्ट स्तर की पाई गई। छात्रावास अधीक्षिका श्रीमती ज्योत्सना मरकाम द्वारा छात्राओं में रचनात्मकता विकसित करने के उद्देश्य से विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। उनके मार्गदर्शन में छात्राएं बेकार वस्तुओं, विशेषकर खाली पानी की बोतलों को रंग-रोगन एवं चित्रकारी के माध्यम से आकर्षक सजावटी सामग्री में परिवर्तित करना सीख रही हैं। इस पहल से छात्रावास परिसर को सुंदर, आकर्षक एवं मनमोहक स्वरूप प्रदान किया जा रहा है।
 निरीक्षण के दौरान अधीक्षिका को बरसात के पूर्व स्नान कक्षों के दरवाजों पर पेंटिंग कराने, छात्रावास में नियमित रूप से कोचिंग कक्षाएं संचालित करने तथा कोचिंग के उपरांत छात्राओं से फीडबैक प्राप्त कर शिक्षण व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण में छात्रावास की समग्र व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं तथा रचनात्मक गतिविधियों की सराहना की गई।

लगातार दो माह से अनुपस्थित चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी निलंबन की कार्रवाई के दायरे में

 विकासखंड घुघरी के भ्रमण के दौरान क्षेत्रीय संयोजक श्री विष्णु सिंगौर द्वारा 24 जून को वीरांगना रानी दुर्गावती कन्या आश्रम एवं राजा शंकर शाह-रघुनाथ शाह अंग्रेजी माध्यम बालक आश्रम के संयुक्त निरीक्षण में कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए। निरीक्षण के दौरान अंग्रेजी माध्यम बालक आश्रम घुघरी में पदस्थ चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी श्री कमलेश कुमार धुर्वे एवं श्री अरविंद धुर्वे पिछले लगभग दो माह से लगातार अनुपस्थित पाए गए। इस संबंध में दोनों कर्मचारियों के निलंबन हेतु प्रस्ताव प्रस्तुत किए जाने की कार्रवाई की जाएगी।
 निरीक्षण के दौरान अंग्रेजी माध्यम बालक आश्रम के अधीक्षक को छात्रावास परिसर के शौचालयों एवं स्नान कक्षों की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। साथ ही उनके क्षतिग्रस्त दरवाजों की आवश्यक मरम्मत तीन दिवस के भीतर पूर्ण कर पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है।
 निरीक्षण में यह भी पाया गया कि दोनों आश्रमों के विद्यार्थियों को अध्ययन के लिए सांदीपनि विद्यालय घुघरी जाना पड़ता है, जो जनजातीय कार्य विभाग द्वारा संचालित आश्रमों की मूल अवधारणा के विपरीत है। इस स्थिति को देखते हुए आश्रमों में पृथक शैक्षणिक व्यवस्था विकसित करने की संभावनाओं का परीक्षण किया जाएगा। साथ ही दोनों आश्रमों के लिए अलग-अलग यू-डाइस कोड पुनः आवंटित कराने संबंधी प्रस्ताव राज्य स्तरीय मुख्यालय को भेजे जाने की जानकारी दी गई। निरीक्षण के दौरान छात्रावासों की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने तथा विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक एवं आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए।
Jansampark Madhya Pradesh 
CM Madhya Pradesh 
#mandla 
Department of Tribal Welfare, Madhya Pradesh

घुघरी छात्रावास निरीक्षण में उत्कृष्ट व्यवस्थाएं मिलीं, अधीक्षिका की रचनात्मक पहल की सराहना क्षेत्रीय संयोजक श्री विष्णु सिंगौर द्वारा 24 जून को विकासखंड घुघरी के छात्रावासों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान रानी दुर्गावती शासकीय कन्या छात्रावास मधुपुरी बंद पाया गया। वहीं वीरांगना रानी दुर्गावती शासकीय उत्कृष्ट कन्या छात्रावास घुघरी में व्यवस्थाएं संतोषजनक एवं उच्च गुणवत्ता की पाई गईं। छात्रावास में विद्यार्थियों के लिए तैयार की गई गोभी एवं आलू की सब्जी का अवलोकन किया गया, जिसकी गुणवत्ता उत्तम पाई गई। शौचालयों एवं स्नान कक्षों में बेहतर साफ-सफाई व्यवस्था देखने को मिली तथा खाद्यान्न सामग्री का समुचित एवं व्यवस्थित भंडारण पाया गया। निरीक्षण के दौरान छात्रावास भवन की साज-सज्जा भी उत्कृष्ट स्तर की पाई गई। छात्रावास अधीक्षिका श्रीमती ज्योत्सना मरकाम द्वारा छात्राओं में रचनात्मकता विकसित करने के उद्देश्य से विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। उनके मार्गदर्शन में छात्राएं बेकार वस्तुओं, विशेषकर खाली पानी की बोतलों को रंग-रोगन एवं चित्रकारी के माध्यम से आकर्षक सजावटी सामग्री में परिवर्तित करना सीख रही हैं। इस पहल से छात्रावास परिसर को सुंदर, आकर्षक एवं मनमोहक स्वरूप प्रदान किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान अधीक्षिका को बरसात के पूर्व स्नान कक्षों के दरवाजों पर पेंटिंग कराने, छात्रावास में नियमित रूप से कोचिंग कक्षाएं संचालित करने तथा कोचिंग के उपरांत छात्राओं से फीडबैक प्राप्त कर शिक्षण व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण में छात्रावास की समग्र व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं तथा रचनात्मक गतिविधियों की सराहना की गई। लगातार दो माह से अनुपस्थित चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी निलंबन की कार्रवाई के दायरे में विकासखंड घुघरी के भ्रमण के दौरान क्षेत्रीय संयोजक श्री विष्णु सिंगौर द्वारा 24 जून को वीरांगना रानी दुर्गावती कन्या आश्रम एवं राजा शंकर शाह-रघुनाथ शाह अंग्रेजी माध्यम बालक आश्रम के संयुक्त निरीक्षण में कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए। निरीक्षण के दौरान अंग्रेजी माध्यम बालक आश्रम घुघरी में पदस्थ चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी श्री कमलेश कुमार धुर्वे एवं श्री अरविंद धुर्वे पिछले लगभग दो माह से लगातार अनुपस्थित पाए गए। इस संबंध में दोनों कर्मचारियों के निलंबन हेतु प्रस्ताव प्रस्तुत किए जाने की कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान अंग्रेजी माध्यम बालक आश्रम के अधीक्षक को छात्रावास परिसर के शौचालयों एवं स्नान कक्षों की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। साथ ही उनके क्षतिग्रस्त दरवाजों की आवश्यक मरम्मत तीन दिवस के भीतर पूर्ण कर पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है। निरीक्षण में यह भी पाया गया कि दोनों आश्रमों के विद्यार्थियों को अध्ययन के लिए सांदीपनि विद्यालय घुघरी जाना पड़ता है, जो जनजातीय कार्य विभाग द्वारा संचालित आश्रमों की मूल अवधारणा के विपरीत है। इस स्थिति को देखते हुए आश्रमों में पृथक शैक्षणिक व्यवस्था विकसित करने की संभावनाओं का परीक्षण किया जाएगा। साथ ही दोनों आश्रमों के लिए अलग-अलग यू-डाइस कोड पुनः आवंटित कराने संबंधी प्रस्ताव राज्य स्तरीय मुख्यालय को भेजे जाने की जानकारी दी गई। निरीक्षण के दौरान छात्रावासों की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने तथा विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक एवं आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए। Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh #mandla Department of Tribal Welfare, Madhya Pradesh

Mandla, Madhya Pradesh | Jun 25, 2026

मंडला में ‘सेफ क्लिक 2.0’ साइबर सुरक्षा अभियान के तहत जागरूकता कार्यशाला आयोजित

 मध्यप्रदेश पुलिस के साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान सेफ क्लिक 2.0 के अंतर्गत शासकीय जगन्नाथ उत्कृष्ट विद्यालय, मंडला में साइबर सुरक्षा विषय पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन ठगी और साइबर अपराधों से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।
 कार्यक्रम में सब इंस्पेक्टर चंद्रवती मरावी ने साइबर जागरूकता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि डिजिटल युग में इंटरनेट का सुरक्षित उपयोग करना अत्यंत आवश्यक है। विद्यालय की प्राचार्य कल्पना नामदेव ने विद्यार्थियों को मोबाइल और सोशल मीडिया का सावधानीपूर्वक उपयोग करने की सलाह देते हुए साइबर सुरक्षा को समय की आवश्यकता बताया।
 आरक्षक प्रशांत चौबे ने ऑनलाइन ठगी के बढ़ते मामलों की जानकारी देते हुए विद्यार्थियों को फर्जी लिंक, लॉटरी, केवाईसी अपडेट और अन्य साइबर फ्रॉड से सतर्क रहने की सीख दी। उन्होंने कहा कि ओटीपी, पासवर्ड और बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी किसी भी व्यक्ति के साथ साझा नहीं करनी चाहिए।
 विद्यालय के शिक्षक अखिलेश उपाध्याय ने विद्यार्थियों को अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचने की सलाह देते हुए “पहले सोचो, फिर क्लिक करो” का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि थोड़ी सी सावधानी से साइबर अपराधों से बचा जा सकता है।
 कार्यक्रम में महिला थाना स्टाफ की विनीता पांडे, सुशील उपाध्याय, शिक्षक प्रवीण अग्रवाल तथा राष्ट्रीय सेवा योजना एवं हरित कोर के छात्र-छात्राओं की सक्रिय सहभागिता रही। कार्यशाला के माध्यम से विद्यार्थियों को सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने और साइबर अपराधों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया।
Jansampark Madhya Pradesh 
CM Madhya Pradesh 
#mandla 
Home Department of Madhya Pradesh 
Department of School Education, Madhya Pradesh

मंडला में ‘सेफ क्लिक 2.0’ साइबर सुरक्षा अभियान के तहत जागरूकता कार्यशाला आयोजित मध्यप्रदेश पुलिस के साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान सेफ क्लिक 2.0 के अंतर्गत शासकीय जगन्नाथ उत्कृष्ट विद्यालय, मंडला में साइबर सुरक्षा विषय पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन ठगी और साइबर अपराधों से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में सब इंस्पेक्टर चंद्रवती मरावी ने साइबर जागरूकता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि डिजिटल युग में इंटरनेट का सुरक्षित उपयोग करना अत्यंत आवश्यक है। विद्यालय की प्राचार्य कल्पना नामदेव ने विद्यार्थियों को मोबाइल और सोशल मीडिया का सावधानीपूर्वक उपयोग करने की सलाह देते हुए साइबर सुरक्षा को समय की आवश्यकता बताया। आरक्षक प्रशांत चौबे ने ऑनलाइन ठगी के बढ़ते मामलों की जानकारी देते हुए विद्यार्थियों को फर्जी लिंक, लॉटरी, केवाईसी अपडेट और अन्य साइबर फ्रॉड से सतर्क रहने की सीख दी। उन्होंने कहा कि ओटीपी, पासवर्ड और बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी किसी भी व्यक्ति के साथ साझा नहीं करनी चाहिए। विद्यालय के शिक्षक अखिलेश उपाध्याय ने विद्यार्थियों को अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचने की सलाह देते हुए “पहले सोचो, फिर क्लिक करो” का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि थोड़ी सी सावधानी से साइबर अपराधों से बचा जा सकता है। कार्यक्रम में महिला थाना स्टाफ की विनीता पांडे, सुशील उपाध्याय, शिक्षक प्रवीण अग्रवाल तथा राष्ट्रीय सेवा योजना एवं हरित कोर के छात्र-छात्राओं की सक्रिय सहभागिता रही। कार्यशाला के माध्यम से विद्यार्थियों को सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने और साइबर अपराधों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया। Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh #mandla Home Department of Madhya Pradesh Department of School Education, Madhya Pradesh

Mandla, Madhya Pradesh | Jun 25, 2026

मंत्री श्रीमती संपतिया उईके ने मल्टी स्टोरी पार्किंग निर्माण का किया निरीक्षण जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश मध्यप्रदेश शासन की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उईके ने मंडला में सुपर मार्केट के पीछे उदय चौक के पास बन रही मल्टी स्टोरी पार्किंग के निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। मंत्री श्रीमती उईके ने निर्माण की प्रगति का जायजा लेते हुए काम की गति तेज करने पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान मंत्री श्रीमती उईके ने कहा कि शहर में बढ़ते वाहनों के दबाव को देखते हुए पार्किंग की समय पर उपलब्धता जरूरी है। उन्होंने निर्माण एजेंसी को निर्देश दिए कि कार्य में गुणवत्ता से समझौता न करते हुए समय-सीमा के भीतर इसे पूरा किया जाए। साथ ही उन्होंने बारिश के पानी की निकासी के लिए खाई के माध्यम से पर्याप्त ड्रेनेज व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि जलभराव की समस्या न आए। साथ ही खाई से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री गजानन नाफड़े, बीआरसी मंडला श्री अनादि वर्मा सहित निर्माण कार्य से जुड़े अधिकारी उपस्थित रहे। Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh #mandla Department of Urban Development & Housing MP Sampatiya Uikey - Mandla News