कैंपियरगंज: गोरखपुर के मटियारी में चार दिन से खराब ट्रांसफार्मर से ग्रामीण परेशान, अधिकारी केवल दे रहे आश्वासन
गोरखपुर जनपद के जंगल कौड़िया विकासखंड की मटियारी ग्राम पंचायत में पिछले चार दिनों से बिजली का ट्रांसफार्मर जला हुआ है। इसके कारण आधे गांव की बिजली आपूर्ति बाधित है, जिससे आम उपभोक्ता परेशान हैं। ग्रामीणों द्वारा स्थानीय विद्युत उपकेंद्र सिन्होरवा में कई बार शिकायत दर्ज कराई गई है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।