बागपत: राष्ट्रीय वंदना चौक पर रुपये निकालने का विरोध करने पर युवक पर चाकू से हमला, घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया
Baghpat, Bagpat | Oct 15, 2025 बागपत शहर के राष्ट्र वंदना चौक के समीप दिल्ली बस स्टैंड पर बने यात्री शेड में मंगलवार व बुधवार की मध्य रात्रि एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, मोहल्ला मुगलपुरा निवासी मोमीन बस स्टैंड पर बैठा था। इसी दौरान एक युवक ने उसकी जेब से रुपये निकालने का प्रयास किया। जब मोमीन ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने गुस्से में उसकी गर्दन पर चाकू से वार कर