बागपत: रोशनगढ गांव में जर्जर विद्युत पोल गिराने और दोबारा लगाने पर लोगों ने किया विरोध
Baghpat, Bagpat | Oct 14, 2025 रोशनगढ गांव निवासी जय कुमार ने मंगलवार की शाम करीब पांच बजे जानकारी देते हुए बताया कि उनके मकान के निकट जर्जर हालत में विद्युत पोल खड़ा हुआ था सोमवार की रात करीब नौ बजे उनके मकान पर अचानक जर्जर विद्युत पोल गिर गया। विद्युत पोल में चिंगारी उठने से परिवार के लोगों में भगदड़ मच गई। उन्होंने बताया कि जर्जर विद्युत पोल की विद्युत केंद्र पिलाना पर शिकायत की गई थी।