सीतापुर: अटल वन में कारागार राज्य मंत्री सुरेश राही ने मां के नाम अभियान के अंतर्गत किया पौधारोपण
जनपद के नगर क्षेत्र के अटल वन में एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत कारागार राज्य मंत्री सुरेश राही के द्वारा पौधारोपण किया गया। इस दौरान जिला अधिकारी अभिषेक आनंद के साथ अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे थे। राज्य मंत्री के द्वारा सभी लोगों से एक पेड़ मां के नाम लगाने का आवाहन किया गया। यह अभियान जनपद में अलग-अलग स्थान पर भी चलाया गया था।