सीतापुर: मधवापुर में जहरीले सांप के काटने के बाद महिला की बिगड़ी हालत, इलाज के दौरान जिला अस्पताल में हुई मौत
जनपद की रामकोट थाना क्षेत्र के मधवापुर इलाके में रहने वाली एक महिला को घर पर जहरीले सांप ने काट लिया था। जिसके बाद महिला की हालत बिगड़ने लगी थी। मामले में परिवार के सदस्यों के द्वारा महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया था, जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई है। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मृतक महिला का पोस्टमार्टम कराया है।