सीतापुर: जनपद में श्रावण माह में कावड़ यात्रा और मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट, SP ने दी जानकारी
जनपद में श्रवण माह पर कावड़ यात्रा और मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन के द्वारा विशेष तैयारी की गई है। जानकारी के अनुसार कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था एवं मार्गों पर शांति व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक के द्वारा आवश्यक एडवाइजरी जारी की गई है। साथ में मंदिरों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक ने जानकारी प्रदान की है।