सीतापुर: जलालपुर के पास खड़े ट्रक से टकराया दूसरा ट्रक, एक व्यक्ति की हुई मौत व 2 लोग हुए घायल
कमलापुर थाना क्षेत्र के जलालपुर इलाके में सड़क पर खड़े हुए एक ट्रक से तेज रफ्तार दूसरा ट्रक अनियंत्रित होकर जाकर टकरा गया। हादसे में ट्रक में सवार बरेली निवासी एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई, वहीं दो लोग जख्मी हुए थे। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में मृतक के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। परिवार में मातम का माहौल है।