धौलपुर: कोतवाली थाना पुलिस ने पशुओं से भरे 5 वाहन किए जब्त, 5 तस्करों को किया गिरफ्तार
कोतवाली थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पशुओं से भरे 5 वाहनों को जब्त किया है। जिनमें तलाशी के दौरान 80 जिंदा भैंस पाड़ा निकले हैं। साथ ही पुलिस ने 5 तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी प्रमेंद्र रावत ने बताया कि में सागर पाड़ा व वाटर वर्क्स चौराहे पर नाकाबंदी कराई गई। इस दौरान कार्रवाई करते हुए अलग अलग 5 वाहनों में ले जा रहे 80 पशुओं को मुक्त कराया